मुंबईमनोरंजन

डिजिटली रिलीज होगी शकुन बत्रा की अगली फिल्म, दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुवेर्दी आएंगे नजर

मुंबई न्यूज़ धमाका //  स्टारर फिल्म निर्माता शकुन बत्रा की आने वाली फिल्म का टाइटल ‘गहराइयां’ रखा गया है. दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुवेर्दी और अनन्या पांडे अभिनीत यह फिल्म 25 जनवरी को डिजिटल रूप से रिलीज होगी. सुपरहिट ‘कपूर एंड संस’ के बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापस आई बत्रा ने कहा कि मेरे लिए ‘गहराइयां’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह मानवीय रिश्तों की पेचीदगियों की यात्रा है, यह एक आईना है. आधुनिक वयस्क संबंधों में, हम भावनाओं के चक्रव्यूह से कैसे गुजरते हैं और कैसे प्रत्येक कदम, प्रत्येक निर्णय हम अपने जीवन और अपने आसपास के लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं.

अमेजॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली ‘गहराइयां’ में धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. शकुन बत्रा की जौस्का फिल्म्स के सहयोग से धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा है, जो जटिल आधुनिक रिश्तों की गहराई में गोता लगाती है.

निर्माता करण जौहर ने कहा कि ‘गहराइयां’ आधुनिक रिश्तों का एक गहन, वास्तविक और ईमानदार अवलोकन है और शकुन ने मानवीय भावनाओं की जटिलताओं को चित्रित करने का अभूतपूर्व काम किया है. अमेजॅन प्राइम वीडियो के कंटेंट लाइसेंसिंग के प्रमुख मनीष मेंघानी ने कहा कि यह वास्तव में एक विशेष कहानी है, जिसे शकुन बत्रा द्वारा उत्कृष्ट रूप से बुना गया है, जो एक बार फिर जटिल मानवीय भावनाओं को चित्रित करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करती है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!