बुरहानपुर

बाइक सवार 5 लोगों के सामने टीआई ने जोड़े हाथ

बुरहानपुर न्यूज़ धमाका ///  वाहन चालकों को नियम कानून की जानकारी देने एवं चालानी कार्रवाई के बाद भी लोग नियम तोडऩे में बाज नहीं आ रहे हैं। नियम तोडऩे वालों से परेशान पुलिस ने सबक सीखाने के लिए ऐसे लोगों के साथ गांधीगीरी की। पुलिस की इस गांधीगीरी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को लाइक कर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

गांधीगीरी का यह वीडियो बुरहानपुर के गणपति नाका थाना क्षेत्र का है। जहां टीआई राजेश दुबे तैनात थे और ट्रैफिक नियमों को तोडऩे वाले बाइक सवार परिवार के साथ गांधीगिरी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बाइक सवार व्यक्ति बिना हेलमेट और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी के साथ गुजर रहा था। तभी टीआई राजेश दुबेे ने नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बाइक सवार को रुकवाया और हाथ जोड़कर गांधीगिरी की।

पुलिस की अनोखे अंदाज से पहले तो बाइक सवार व्यक्ति नाराज हुआ फिर गलती का एहसास और शर्मिंदगी महसूस होने के बाद स्वयं चालान कटवाया। पुलिस के इस रवैए को देखकर कई वाहन चालक हेलमेट लगाकर चौक से पार हुए। वहीं कई तीन सवार बाइक चालक एक व्यक्ति को उतारकर नियम का पालन करते हुए चौक से आगे निकले। पुलिस की इस गांधीगीरी की पूरे शहर में चर्चा हो रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!