बिलासपुरछत्तीसगढ

एक सूत्रीय वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर सहायक शिक्षकों हड़ताल कर रहे हैं

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// पदोन्न्ति से वंचित सहायक शिक्षकों ने पेंड्रा में धरना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने आरोप लगाए उनके साथ में भर्ती होकर पदोन्न्ति पाने वाले से दस से बीस हजार रुपए कम वेतन मिल रहा है। वे इससे उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

धरना में बैठे सदस्यों ने बताया कि वे अपनी एक सूत्रीय वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मुंगेली में दिए गए बयान का स्वागत किया जिसमें उन्होंने आंदोलनकारी सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से बातचीत में हल निकलने की बात कही है। फेडरेशन ने कहा है कि मुख्यमंत्री बातचीत के माध्यम से एक सूत्रीय वेतन विसंगति की मांग को पूरी करें इससे कि सभी सहायक शिक्षक आंदोलन समाप्त कर स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के काम में जुटें।

जिले में भी शासन की ओर से सकारात्मक पहल देखने को मिला। फेडरेशन के हड़ताल के आठवें दिन धरना स्थल पर पहुंचकर राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते ने धरने में बैठे सहायक शिक्षकों से उनकी मांग जायज बताते हुए वे इस मांग को रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखने की बात कही। धरना पुरुषोत्तम शर्मा, सत्यनारायण जायसवाल, ओम प्रकाश सोनवानी, दिनेश राठौर, शरद ताम्रकार, किरण, खेलनवती वाकरे, कैलाश लदेर, राजेश चौधरी, मनीष पटेल, तारा श्याम, रेणुका केशरवानी, अदिति शर्मा, पूनम माला मनहर अन्य शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!