देशनई दिल्ली

देश में कोरोना वायरस मामलों में गिरावट , बीते 24 घंटे में 1188 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। क्योंकि देश में लगातार दो दिन से कोरोना वायरस के दैनिक केस एक लाख के नीचे दर्ज किए जा रहे हैं।

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं, लेकिन प्रतिदिन कोरोना से मरने वालों की संख्या कमी होती नजर नहीं आ रही है। जिस कारण सरकार की टेंशन बढ़ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 67,597 केस दर्ज किए गए हैं। जबकि सात फरवरी को 83,876 केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 1,188 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 5,02,874 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में एक दिन में 1 लाख 80 हजार 456 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 4,08,40,658 हो गया है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर अब 9,94,891 हो गई है। एक दिन में एक्टिव केसों में एक लाख से ज्यादा की कमी आई है। इसी के साथ देश में दैनिक पॉजिटिविट रेट 5.02 फीसदी हो गया है।

कोरोना वैक्सीन की देश में अब तक 170 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी है। बता दें कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 168.08 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.81 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल (सोमवार) कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!