छतीसगढ़बैकुंठपुर

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर गौरघाट जलप्रपात में रील बनाने के दौरान डूबे युवक का शव 4 दिन बाद गहराई में फंसी मिली लाश

Rahul's body was found after four days

बैकुंठपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर गौरघाट जलप्रपात में रील बनाने के दौरान डूबे युवक का शव 4 दिन बाद बरामद कर लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को जलप्रपात के ऊपरी हिस्से से छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। 

बताया जा रहा है कि, मसीबी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम दुबछोला बड़कापारा का रहने वाला लड़का राहुल (22) अपने दोस्तों के साथ गौरघाट जलप्रपात घूमने गया था। इस दौरान वह रील बनाने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि, राहुल जलप्रपात के ऊपरी हिस्से से छलांग लगाता है और पानी के तेज बहाव में बह जाता है। उसके दोस्तों ने तुरंत मदद के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक राहुल गहरे पानी में समा चुका था।

चार दिनों तक चलाया गया तलाशी अभियान 

घटना के बाद राहुल के परिजन और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू शूरू किया। कोरिया, सूरजपुर और अंबिकापुर की संयुक्त टीम ने चार दिनों तक तलाशी अभियान चलाया। लंबे समय की कोशिश के बाद राहुल का शव जलप्रपात के नीचे फंसा हुआ मिला। 

खतरनाक जगहों पर न करें स्टंटबाजी 

इस घटना ने गौरघाट जलप्रपात की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा किया है। प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और लोगों से अपील की है कि, वे जलप्रपात जैसे खतरनाक जगहों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टंटबाजी से बचें। अधिकारियों ने कहा कि, मनोरंजन के लिए अपनी जान खतरे में न डालें। इस घटना से सभी को सबक लेना चाहिए। 

परिजनों ने जलप्रपात में सुरक्षा बढ़ाने की रखी मांग 

वहीं राहुल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने पर्शासन से मांग की है कि, जलप्रपात में सुरक्षा के और भी कड़े इंतजाम किए जाएं। लोगों ने सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवाओं को समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!