
कवर्धा न्यूज़ धमाका /// पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी की अनुसार जिले में ही रहने वाले एक परिवार ने अपनी ही बहू को 2 साल से बंधक बनाकर रखा था। और उसके साथ मारपीट व दुष्कर्म करते थे। महिला को दहेज व पैसे के लिए उसके साथ ऐसे करते थे। पीड़िता ने इस बात से परेशान होकर कुंडा थाना में मामला दर्ज करते हुए ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
पीड़िता के बयान पर कुंडा थाना पुलिस ने पति, ससुर, नाना ससुर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़िता ने बताया की मुझे करीब 9 महीने से बंधक बनाकर रखा है और मेरे साथ जबरजस्ती करते है। पुलिस ने सभी को अपने गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है।
