खेल

धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल 2021 से हटे, नहीं होंगे बायो बबल का हिस्सा

फ्रेंचाइजी ने भी कहा कि वे गेल के इस फैसले का सम्मान करते हैं और उनको पूरा समर्थन देते हैं।

छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका । पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के मौजूदा सत्र से हटने का फैसला किया है। गेल ने लगातार बायो-बबल में रहने के कारण हो रही थकान को इस फैसले की वजह बताया है। गेल के इस फैसले की जानकारी पंजाब किंग्स की ओर से दी गई। गेल ने इस सत्र में 10 मैच खेले हैं। फिलहाल टीम की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि गेल के बदलाव के तौर पर किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में जोड़ा जाएगा या नहीं।मैं फिर से अपना ध्यान टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की मदद करने पर लगाना चाहता हूं और दुबई में ही ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं पंजाब किंग्स का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे आराम दिया है। मेरी दुआएं और उम्मीदें हमेशा ही टीम के साथ हैं। आने वाले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं।वहीं फ्रेंचाइजी ने भी कहा कि वे गेल के इस फैसले का सम्मान करते हैं और उनको पूरा समर्थन देते हैं। टीम की ओर से कहा गया कि एक फ्रेंचाइजी के तौर पर पंजाब किंग्स क्रिस गेल के आइपीएल 2021 से नाम वापस लेने के फैसले को समझती है और उसका समर्थन करती है।पंजाब किंग्स ने गुरुवार रात ट्वीट कर गेल के टूर्नामेंट से ब्रेक लेने की जानकारी दी। गेल ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में मैं क्रिकेट वेस्टइंडीज, कैरेबियन प्रीमियर लीग और अब आईपीएल के बबल का हिस्सा रहा हूं और मैं खुद को मानसिक तौर पर फिर से तैयार और तरोताजा रखना चाहता हूं।टीम क्रिकेटर के फैसले का सम्मान करती है और आगे बढ़ते हुए हर संभव तरीके से गेल को मदद देना जारी रखेगी। फ्रेंचाइजी यूनिवर्स बास को आने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भी शुभकामनाएं देती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!