छत्तीसगढजगदलपुर

जगदलपुर में मछुआरे के जाल में फंसा 4 फीट मगरमच्छ, लोंगो की उमड़ पड़ी भीड़

जगदलपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक तलाब में एक मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसमें मगरमछ फंस गया। गांव वालों को जब इसके बारे में पता चला तो देखने लोगों की भीड़ उमड़ गई।

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। जिसके बाद मौके पर पंहुची डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया गया कि रोज की तरह मछुआरा गोरोमुंडा तालाब में मछली पकड़ रहे थे।

तभी अचानक मछुआरे के जाल में एक 4 फ़ीट का मादा मगरमच्छ फंसा गया। ये देखकर मछुआरा हैरान रह गया। जाल में मछली की जगह मगरमच्छ फंसने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते गांव मे हड़कंप मच गया।

डायल 112 की टीम ने वन विभाग की मदद से मौके पर पहुंचकर मादा मगरमच्छ को बांधकर अपने साथ चित्रकोट इंद्रावती नदी में ले जाकर सही सलामत छोड़ा। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ 4 फ़ीट के होने के साथ ही 20 किलोग्राम वजनी है फिलहाल मगरमच्छ को नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!