
भिलाई,न्यूज़ धमाका :-अक्ति तिहार पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति बंटी गिरवर साहू और एमआइसी सदस्य संदीप निरंकारी ने माटी पूजन किया। अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए वहां पपर जैविक खाद व वर्मी कंपोस्ट की छिड़काव भी किया।
इसके बाद वे पुतरा पुतरी के विवाह में शामिल हुए।साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश वाचन करने बाद सभी ने धरती माता के संरक्षण की शपथ ली। सभापति गिरवर बंटी ने सभी को अक्ति तिहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए माटी पूजन दिवस मनाने की सोच में प्रकृति व धरती के प्रति प्रेम झलकता है। इससे वर्मी कंपोस्ट, गोमूत्र व जैविक खाद के उर्वरक के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।
माटी पूजन के साथ ही सभापति बंटी गिरवर साहू, आयुक्त प्रकाश सर्वे व एमआइसी सदस्य संदीप निरंकारी ने गोठान में बीज का रोपण किया। साथ ही जैविक खाद के उपयोग से खेती भी समृद्ध होगी।
एमआइसी सदस्य संदीप निरंकारी ने रासायनिक खाद से खेतों को होने वाले नुकसान के प्रति होने वाले नुकसान को बताया। साथ ही इससे मानव व पशुओं को हानिकारक रसायनों से मुक्त रखने का आह्वान किया। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भी जैविक खेती के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ाने देने पर जोर दिया।
जैविक व वर्मी कंपोस्ट खाद की महत्ता बताते हुए कहा कि ये खेतों में उर्वरा शक्ति को बढ़ाता है, फलस्वरूप अधिक उपज की पैदावार होती है। धरा को उपजाऊ व हरा-भरा बनाने के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दें। महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि माटी की उर्वरा शक्ति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जैविक खेती को अपनाते हुए कृषकों को प्रोत्साहित करें। आओ, हम सब धरती माता को सुरक्षित रखने जैविक खेती करने व वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करने की सौगंध लें।
