छतीसगढ़मुंगेली

मतदाताओं को ‘लुभाने’ की कोशिश, कलेक्टर-एसपी ने पकड़ी साड़ी और मिठाइयों से भरी गाड़ी, 3 समर्थक गिरफ्तार

मुंगेली न्यूज धमाका – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत चुनाव से पहले जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से साड़ी और मिठाई ले जाते हुए स्कोर्पियो वाहन को सामग्री सहित जप्त किया गया है। साथ ही संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल मुंगेली विकासखंड के फास्टरपुर मतदान केंद्र सहित क्षेत्र का सघन निरीक्षण के लिए निकले थे। वापसी के दौरान फास्टरपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर ग्राम शीतलदह में एक स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाकर कलेक्टर और एसपी ने जांच कराई। इस दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में साड़ी और मिठाइयां मिला। वाहन में चालक समेत चार व्यक्ति सवार थे।

कलेक्टर और एसपी ने सभी व्यक्ति से बारी-बारी पूछताछ की। इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत गस्तिकापा-शीतलदह के सरपंच प्रत्याशी डॉ. अमर नवरंग द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के उद्देश्य से साड़ी और मिठाई का डिब्बा मंगाया गया है। कलेक्टर-एसपी ने इस पर तत्काल एक्शन लेते स्कॉर्पियो वाहन और प्रलोभन सामग्री को सीज करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा। कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर स्कॉर्पियो वाहन CG-28E 9654 और प्रलोभन सामग्री को सिटी कोतवाली थाना के सुपर्द किया गया और संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!