Uncategorized

पीडीएस खाद्यान्न वितरण के लिए व्यवस्था कराने कलेक्टर ने जारी किये निर्देश सहकारी समितियों की हड़ताल में भी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने लिया निर्णय

कोण्डागांव कलेक्टर द्वारा जिले के पंजीकृत राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित कराने जिले के 359 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है। जिले के सेवा सहकारी समितियों के द्वारा 24 जुलाई के बाद से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के कारण समितियों द्वारा संचालित 46 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के 4898 पंजीकृत कार्डधारियों को खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2012 के तहत् किसी भी पात्र हितग्राही को खाद्यान्न से वंचित नहीं किया जा सकता तथापि सेवा सहकारी समितियों द्वारा खाद्यान्न वितरण की अति आवश्यक सेवा को बाधित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा हितग्राहियों को समस्या से बचाने के लिये सहायक पंजीयक सहकारी समितियों तथा नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित कोण्डागांव को खाद्यान्न के वितरण एवं आगामी माह के खाद्यान्न के भण्डारण के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए निर्देशित किया गया है साथ ही जुलाई माह में खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित पात्र हितग्राहियों को शत् प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने के लिए 10 अगस्त तक वितरण अनुमति प्राप्त करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!