कोंडागांवछत्तीसगढ

कलेक्टर ने निर्माणाधीन लिमदरहा मिडवे का किया निरीक्षण

जल्द कार्य करने के दिये मौके पर आदेश लैंडस्कैपिंग, प्लांटेशन एवं पेवर ब्लॉक कार्यों को जल्द पूरा करने दिए निर्देश

कलेक्टर ने निर्माणाधीन लिमदरहा मिडवे का किया निरीक्षण जल्द कार्य करने के दिये मौके पर आदेश लैंडस्कैपिंग, प्लांटेशन एवं पेवर ब्लॉक कार्यों को जल्द पूरा करने दिए निर्देश

कोंडागांव न्यूज़ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा अपने केशकाल प्रवास के दौरान मुरवेण्ड के निकट एनएच 30 पर प्राकृतिक मनोरम दृश्यों के बीच बनाए जा रहे लिमदरहा मिड वे का निरीक्षण किया। बता दें कि यह मिड वे एनएच 30 पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक विश्राम का स्थान होगा। यहां पर खाने पीने की व्यवस्था के साथ रिसोर्ट एवं रेस्टोरेंट के साथ वोटिंग एवं वाटर स्पोर्ट का भी आंनदा यात्री उठा सकेगें। इस स्थान पर बर्ड सेंचुरी के साथ वन्यजीवों को भी निकट से देखा जा सकेगा। लिमदरहा में स्टॉप डैम का निर्माण कर वाटर रिजर्वायर तैयार करते हुए प्राकृतिक रिजर्वायर को समृद्ध किया गया है।

कार्य में तेजी लाने कलेक्टर ने दिये निर्देश

कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान कार्य को तेजी से करने को कहा। इसके लिए उन्होंने लैंडस्कैपिंग, प्लांटेशन के साथ स्थल की साफ-सफाई तथा पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम दीनदयाल मंडावी, ईई आरईएस अरुण शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ एसके नाग, परियोजना अधिकारी त्रिलोकी अवस्थी, डीएमएम विनय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अगला खबर – जिला मुख्यालय में पीएटी, पीवीपीटी की प्रवेश परीक्षा में 975 ने की शिरकत , 242 परीक्षा देने ही नहीं पहुचे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!