छतीसगढ़जशपुर

सीएम साय ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को दिया दिवाली का तोहफा, तिलसो बाई से मुख्यमंत्री ने खरीदे मिट्टी के दीये और कलश

सीएम साय ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को दिया दिवाली का तोहफा, तिलसो बाई से मुख्यमंत्री ने खरीदे मिट्टी के दीये और कलश

जशपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात करने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को दीपावली का उपहार और शुभकामनाएं दी. हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री की पूरे आदरभाव से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ उपहारस्वरूप धान की बाली प्रदान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हितग्राही तिलासो बाई से दीये और कलश खरीदे. तिलासो को माटी कला बोर्ड की तरफ से इलेक्ट्रिक चाक भी प्रदान किया गया है. वह इनकी मदद से दिये सहित अन्य समानों का निर्माण कर रही है.

मुख्यमंत्री से मिलने आए प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही तिलासो बाई और हितग्राही परिवार के नवीता पैंकरा, अमृता बाई, रजनी चौहान, कुमारी शशि चौहान ने आवास मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की. हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के विशेष पहल से आवास मिलने पर आभार भी व्यक्त किया. इस दौरान कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मौजूद रहे.

इलेक्ट्रिक चाक से काम में आई तेजी, आमदनी में हुआ इजाफा

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही तिलासो बाई को माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक प्रदान किया गया था. उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक मिलने के बाद से उन्हें काम में काफी आसानी हो गई है और काम भी तेज गति से होने लगा है. उन्होंने बताया कि वह मिट्टी से दिया, चिमनी, गुल्लक सहित अन्य चीजों का निर्माण करती हैं. दीपावली के समय उनके समानों की अच्छी खासी बिक्री हुई. इससे उनकी आमदनी में भी इजाफा हुआ है. उन्होंने बताया कि दीपावली के समय उनके बनाए सामानों की काफी मांग रहती है. इलेक्ट्रिक चाक की मदद से वह तेजी से काम कर पाई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!