रायपुरछत्तीसगढ

सीएम गहलोत रायपुर पहुचे,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य के बिजली संयंत्रों पर छत्तीसगढ़ से कोल सप्लाई नहीं हुआ तो कर सकते मांग

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा, अगर छत्तीसगढ़ से कोल सप्लाई नहीं हुआ तो साढ़े 4 हजार मेगावाट बिजली के पावर प्लांट बंद हो जाएंगे। ऐसे में स्टेट के अंदर बड़ा बिजली क्राइसिस आएगा। हमें छत्तीसगढ़ पर डिपेंड रहना पड़ता है। काफी लंबे अरसे से हम इसकी मांग कर रहे हैं। हमारे अधिकारी भी लगातार संपर्क में थे। ह

मलोग आज बात करेंगे और सीएम को कन्विंस करेंगे कि कोयले की परमिशन दें। पूरी राजस्थान की जनता इंतजार कर रही है कि कब परमिशन मिले। इसलिए हम आए हैं। हर राज्य की अपनी समस्या है। हम उसे भी एप्रिशिएट करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है भारत सरकार ने बगैर पूछे परमिशन दे दिया हो।

हम इतना ही मांग कर रहे हैं जितनी आवश्यकता है। हमें अपनी बिजली की जरूरत तो पूरी करनी पड़ेगी। आज यहां सीएम से रिक्वेस्ट कर कन्विंस करेंगे कि हमारी जरूरत कैसी है। हमारे सामने बड़ी चुनौती है। राजस्थान को यहां पर केंद्र ने कोल ब्लॉक अलॉट किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पर्यावरण नियमों और स्थानीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!