छत्तीसगढजांजगीर

CM भूपेश ने शिवरीनारायण के तट पर की आरती:मंच पर बजाई खंजरी,माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण;अनूप जलोटा के भजनों ने किया भाव-विभोर

​​​​​​​जांजगीर-चांपा न्यूज़ धमाका // शिवरीनारायण में देर शाम महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर प्रेम, भक्ति और भाव का उद्गम हुआ। रामनवमी के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगम के तट पर आरती कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने माता शबरी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच पर बजाई खजरी।

दरअसल, मानस मंडली रामायण प्रतियोगिता के समापन अवसर और राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कई निर्माण और जीर्णोधार कार्य का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को शिवरीनारायण पहुंचे थे। उन्होंने भक्ति संगीत के माहौल में संगम तट पर आरती की। इस दौरान आरती के समय सामूहिक मन्त्रोच्चारण से वहां उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा ।

भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा।

भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा।

मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ रामसुंदर दास सहित अन्य लोग भी आरती में सम्मिलित हुए। CM ने बाबा घाट स्थित माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा 238 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने 50 कुम्हार परिवारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक भी वितरित किए।

मंच पर मानस गायन विजेता मंडली के साथ खंजरी वाद्ययंत्र लेकर संगत करने बैठे मुख्यमंत्री।

मंच पर मानस गायन विजेता मंडली के साथ खंजरी वाद्ययंत्र लेकर संगत करने बैठे मुख्यमंत्री।

सांस्कृति कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उसके रस में इस तरह डूबे कि खुद को रोक नहीं सके। वह खुद मंच पर मानस गायन विजेता मंडली के पास पहुंचे और खंजरी वाद्ययंत्र लेकर संगत करने बैठ गए। उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया। इसके बाद CM मंच से उतरे। फिर भजन गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने भक्ति गीतों ‘ऐसी लागी लगन…’, ‘राम नाम की लूट है…’ गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

संगम आरती के दौरान बटुकों ने भी मंत्रोच्चार किया।

संगम आरती के दौरान बटुकों ने भी मंत्रोच्चार किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!