बिलासपुरछत्तीसगढ

इंदिरा विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में एसईसीएल परिवार की महिलाओं के लिए फ़्रेंडली क्रिकेट मैच का किया आयोजन  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- 11 अप्रेल को सुबह इंदिरा विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड महिलाओं की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चहक उठा। टीम ए की शानदार बल्लेबाज़ी से विपक्षी पस्त, दस विकेट से शिकस्त दी। प्रेरणा व रेहाना ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इंदिरा विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में आज सुबह एसईसीएल परिवार की महिलाओं के लिए फ़्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह श्रद्धा महिला मंडल के सहयोग से आयोजित था। इसमें एसईसीएल में कार्यरत महिला कर्मी तथा परिवार में कार्यरत महिलाओं दोनो ने हिस्सा लिया।

एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला तथा श्रद्धा महिला मंडल अध्यक्षा पूनम मिश्रा, उपाध्यक्ष संगीता शर्मा, पिंकी प्रसाद, रीता पाल भी मैदान में उतरी। महिलाओं के लिए ड्रा के आधार पर दो टीमें तैयार की गई थी। टीम बी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया। टीम ए की सधी हुई गेंदबाज़ी के बीच 10 ओवर में यह टीम केवल 37 रन बना सकी। संगीता शर्मा ने सर्वाधिक योगदान किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!