रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल ने सम्बोधित की पत्रकारवार्ता

रायपुर, न्यूज़ धमाका:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल मैंने पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में बटईकेला, बागबहार और पत्थलगांव में लोगों से भेंट-मुलाकात की और शासन की योजनाओं का फीडबैक लिया। मैं अब तक 20 विधानसभा में जा चुका हूं। जैसा कि आप लोगों को मालूम है कि साढ़े 03 वर्षों में शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों का फीड-बैक लेने के लिए यह भेंट-मुलाकात कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

मैं सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से बातचीत कर रहा हूं और स्वयं भी जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहा हूं। – मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यानिकी के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं बनी हैं, जशपुर जिले में लीची का उत्पादन पहले ही होता आया है, अब बस्तर संभाग में भी लीची उत्पादन की संभावना बनी है। – जशपुर जिले में चाय की खेती हो रही है, तो बस्तर संभाग में कॉफी का उत्पादन हो रहा है। जशपुर और बस्तर दोनों ही जगहों पर काजू का उत्पादन हो रहा है। इन सभी की वैल्यू एडिशन करने की जरूरत हैं।

यहां का महुआ इंग्लैंड भेजा जा रहा है, किसानों, आदिवासियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
– सार्वभौम पीडीएस लागू है, हर व्यक्ति को राशन मिले ये मैने सुनिश्चित किया है।
– जशपुर में सड़कों की दिक्कत है, इसे मैं मानता हूं, ठेकेदार के कारण परेशानी हुई।
– खरसिया से पत्थलगांव 91 कि.मी. 147 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ विकास निगम के अंतर्गत स्वीकृत कर लिया गया है।
– सिंचाई में हो रही समस्या को दूर करने और सिंचाई व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के लिए मैने एनीकट निर्माण की घोषणा की है।

मैने कोयला मंत्री से कहा कि रायल्टी क्यूं नहीं बढ़ा रहे, हमारा तो नुकसान ही नुकसान है।
– हमारे पास डीएवीपी खाद की कमी है, लेकिन हमारी निर्भरता रासायनिक खाद से कम हो रही है, हम खुद खाद बना रहे हैं।
– राज्य सरकार इनपुट सब्सिडी में कोई कमी नहीं करेगी, आगे भी ये जारी रहेगा।
– भारत सरकार जितना एमएसपी बढ़ाएगी उतना ही किसानों को लाभ होगा।
– पत्थलगांव में गाड़ियों के फिटनेस के लिए कैंप खुलेगा ताकि ट्रांसपोर्टरों को बार-बार जशपुर ना जाना पड़े।

मैने कोयला मंत्री से कहा कि रायल्टी क्यूं नहीं बढ़ा रहे, हमारा तो नुकसान ही नुकसान है।
– हमारे पास डीएपी खाद की कमी है, लेकिन हमारी निर्भरता रासायनिक खाद से कम हो रही है, हम खुद खाद बना रहे हैं।
– राज्य सरकार इनपुट सब्सिडी में कोई कमी नहीं करेगी, आगे भी ये जारी रहेगा।
– भारत सरकार जितना एमएसपी बढ़ाएगी उतना ही किसानों को लाभ होगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!