बिलासपुरछत्तीसगढ

लावारिस बैग को यात्री तक पहुंचाया,आरपीएफ जवान ने सुरक्षित

बिलासपुर, न्यूज़ धमाका:-  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में संपर्कक्रांति एक्सप्रेस (12824) एक्सप्रेस के एक कोच में लावारिस बैग पड़ा हुआ था। यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची। इस बीच पूछताछ कर बैग मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। ऐसी स्थिति में आरपीएफ बैग को लेकर आरपीएफ पोस्ट पहुंची। बाद में पता चला की उसी कोच के ऊपर बर्थ में बैग मालिक सफर कर रहे थे। यात्री को जब सहयात्रियों ने जानकारी दी, उसके बाद वह पोस्ट पहुंचे और उन्हें सुरक्षित लौटा दिया गया।

इस ट्रेन के कोच नंबर बी- 07 कोच में अररिया बिहार निवासी मोहम्मद शहजाद नैयर निजामुद्दीन से रायपुर तक यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान ट्राली बैग नीचे सीट पर रखकर ऊपर के सीट पर सोने चले गए। जब ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों द्वारा बताए कि ट्राली बैग सीट के नीचे लवारिस हालत में पड़ा है। इस पर प्लेटफार्म डयूटी पर तैनात बल सदस्य द्वारा आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने पर बैग मालिक का कोई नहीं मिलने पर उक्त बैग को आरक्षक प्रमोद कुमार द्वारा बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट में लाया। बैग के अंदर आरओ फिटिंग एवं आरओ केमिकल का सामान पाया गया।

जब यात्री की नींद खुली एवं उसे अपना बैग सीट के नीचे नहीं मिला तब आसपास पूछने पर कोच अटेंडर द्वारा बताया कि बिलासपुर में आरपीएफ द्वारा बैग लावारिस हालत में पाकर उतारा गया। यह सुनते ही यात्री परेशान हो गए और यही सोचने लगे की यह गड़बड़ी कैसे हो गई। हालांकि यात्री को उस समय जानकारी देनी चाहिए थी कि जब आरपीएफ ने बैग के बारे में पूछा था। लेकिन वह गहरी नींद के कारण नहीं उठ पाए। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ ने सामान्य पूछताछ की। यदि यात्री उठकर बताते की यह बैग उनका है तो शायद इतनी परेशानी नहीं होगी। रायपुर पहुंचने के बाद बैग मालिक यात्री को दूसरी ट्रेन से बिलासपुर आना पड़ा। पोस्ट पहुंचने के बाद यात्री ने अपना बैग पहचाना। उसमंे रखे सामान की पुष्टि भी की। इसके बाद बैग को सही सलामत लौटा दिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!