रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम को नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न  इंदिरा गांधी के निर्देशन और फील्ड मॉर्शल मॉनेक शॉ के नेतृत्व में भारतीय सेना ने शौर्य और बलिदान की सर्वाेच्च परम्परा का निर्वाह करते हुए अदम्य साहस दिखाया।

युद्ध में 16 दिसम्बर के दिन भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के विभाजन से विश्व पटल पर एक नए देश बांग्लादेश का उदय हुआ।यह  इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय और पराक्रमी नेतृत्व का कमाल था। इंदिरा जी न डरीं, न सैनिकों का हौसला कम होने दिया। इस जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया।

ALSO READ : ब्रेकिंग न्यूज़ : आंदोलनकारियों को भाजपा का समर्थन , धरना स्थल पर पहुंचे डॉ रमन और धरम लाल कौशिक

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!