
रायपुर न्यूज़ धमाका /// बुढ़ापारा धरना स्थल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अनियमित कर्मचारी संघ व रेडी टू ईट निर्मित करने वाले महिला स्व सहायता समूह के आंदोलन को अपना समर्थन देने पहुँचे।
अनिश्चितकालीन हड़ताल बूढ़ापारा धरना स्थल पर जारी है। रेडी-टू-ईट कल्याण संघ के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूह की महिला पेंशनर एवं शिक्षक फेडरेशन की हड़ताल लगातार जारी है। अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का आंदोलन अब और भी उग्र होता दिख रहा है।
आन्दोलनरत महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ऐसा किए जाने से महिलाओं की रोजी-रोटी एवं रोजगार पूरी तरह से बंद हो जाएगा। रेडी-टू-ईट फूड का संचालन करने महिला समूह द्वारा प्लॉट संसाधन स्थापित करने में लाखों रुपए की लागत आई है। उनकी इकाई रेडी-टू-ईट फूड उत्पादन के अलावा कोई उपयोग नहीं है। जिससे महिला समूहों को लाख रुपए की क्षति होगी। शासन द्वारा इन बातों को नजरअंदाज कर इस कार्य को महिला समूहों से छीना जा रहा है। इस कारण हम सभी महिला समूहों को आघात पहुंचा है।
पूर्व सीएम रमन सिंह व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत तमाम बीजेपी के नेता बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पहुंचे। धरना दे रहे लोगों को अपना समर्थन दिया। सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार इनकी मांगों को पूरा नहीं करके इनके साथ अन्याय कर रही है। अगर हमारी सरकार बनती है, तो इनकी सारी मांगें पूरी की जाएंगी।
ALSO READ : पुलिस ने 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी संचालक को किया गिरफ्तार

