छत्तीसगढदंतेवाडा

दंतेवाड़ा में मुआवजा का चेक हो रहा बाउंस – चैतराम

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने अपना बयान जारी किया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लखीमपुर की घटना में पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने की बात को कुर्सी बचाने की कीमत से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि, एक ओर मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा जिला के नकुलनार में हुई घटना पर पीड़ित परिवारों को 1-1 लाख रुपए का चेक देते हैं वो भी दो बार बाउंस होता जाता है। एक साल बाद विधानसभा में हल्ला होने के बाद नगदी दी जाती है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार आज दूसरे राज्य के पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपए देने की बात कर रहे हैं। इसे अपनी कुर्सी बचाने की कीमत नहीं तो और क्या कहेंगे उन्होंने पत्थलगांव की घटना में मृतक के परिवारों को एक करोड़ रुपए एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी समेत घायलों को 50-50 लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग की है। अटामी ने कहा कि, कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना को बड़ा और पत्थलगांव की घटना को छोटा होने की बात की है जो निंदनीय है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!