गरियाबंदछत्तीसगढ

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में जुटे प्रदेश के 12 वन मण्डलों के 200 किसान

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// देवभोग परिक्षेत्र कार्यालय प्रांगण में राज्य स्तरीय कुसमी लाख प्रशिक्षण का आयोजन वन विभाग के वन धन ईकाई द्वारा कराया जा रहा है डीएफओ मयंक अग्रवाल की मौजूदगी में लघु वनोपज संघ के उप प्रबंध संचालक अतुल श्रीवास्तव, जूनियर एक्जीक्यूटिव कोमल कंसारी के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण लाख उत्पादन के विशेषज्ञ डॉ ए के जायसवाल द्वारा प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से कुसमी लाख के उत्पादन के हर पहलूओ को बरीकी से बताया जा रहा है. किसानों के पूछे सभी सवालों के जवाब देकर उन्हें तकनीकी खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षक घुमरापदर व खरीपथरा में कि गई कूसम पेड़ के लाख की खेती अलावा दरलीपारा में कि गई बेर पेड़ की लाख खेती का भ्रमण करवा कर खेती की बारीकियों को भी बताया गया. लाख उत्पादन को सरकार ने दिया है खेती का दर्जा सलाना 10 हजार क्वी औसत  उत्पादन था

अब इसे बढावा देने किसान व महिला समूहो को विभिन्न स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है. 2022 में लाख प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना देवभोग में हो जाएगी. एक पेड़ में अब तक ढाई से तीन क्वीन्टल पैदावरी होती थी. तकनिकी खेती से उत्पादन 5 क्वी तक पहूच सकेगा प्रदेश के जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर,धमतरी, जशपुर, भानु प्रतापपुर,धरमजयगढ़, कांकेर,कोरबा समेत 12 वनमण्डल के लगभग 200 कृषक के अलावा देवभोग परिक्षेत्र के 12 समिति सदस्य व प्रबन्धको को तकनीकी पद्धति से कुसमी लाख की खेती करने का तरीका बताया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!