छतीसगढ़छत्तीसगढमरवाही

पत्नी का पड़ोसी के साथ अवैध संबंध, गुस्साया पति पत्नी को चाकू से गोद उतारा मौत के घाट…

गौरेला पेंड्रा मरवाही न्यूज़ धमाका – पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के गिरारी गाँव के कदम टोला में बीती रात पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध होने के कारण चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पति जमील खान को पेण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार, मृतिका जुबैदा का पास ही में रहने वाले अशोक श्रीवास के साथ शादी होने के बाद भी अवैध संबंध था. पति और पत्नी के बीच इस रिश्ते को लेकर झगड़ा भी होता था. आरोपी पति ने अपनी पत्नी को अशोक श्रीवास से दूर रहने को भी कहा था, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही मृतिका अपने पति को छोड़कर अशोक श्रीवास के साथ रहने चली गई थी.

इसी बात को लेकर आरोपी जमील गुस्से में था. आरोपी पति ने बीती रात को खाना बनाने के दौरान जुबैदा पर चाकू से गोद दिया, जिसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना के आरोपी फरार हो गया था, जिसे कुछ ही घण्टों में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया. फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए गए हैं, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!