उत्तरप्रदेशदेश

पुलिस अफसर के खिलाफ केस दर्ज,एफआईआर करने का आरोप मर चुके युवक पर

यूपी,न्यूज़ धमाका :- उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक दारोगा ने चार साल पहले सड़क हादसे में जान गंवा चुके व्यक्ति पर मारपीट का केस दर्ज कर दिया. मृतक के पिता ने दारोगा को मौत होने की जानकारी भी दी, लेकिन दारोगा ने उनकी नहीं सुनी. दारोगा ने फर्जी तरीके से मृतक पर केस दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी.

मृतक के परिजन ने कोर्ट में गुहार लगाई. कोर्ट के आदेश पर इस मामले में दारोगा समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है

जानकारी के अनुसार, उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में दो साल पहले मारपीट हो गई थी. इस मामले में दूसरे पक्ष ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और केस दर्ज करा दिया. इसमें मृतक युवक का भी नाम एफआईआर में शामिल करा दिया. दारोगा से मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है,

उसका नाम मुकदमे से हटा दीजिए, लेकिन दारोगा ने मुकदमे में नामित तीन लोगों के साथ मृतक युवक के खिलाफ चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया.

मृतक के भाई ने कहा कि भाई की प्रेम नगर चौराहे पर साल 2018 में एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी. इसकी जानकारी दारोगा को दी थी, लेकिन उन्होंने मुकदमा दर्ज कर चार्टशीट दाखिल कर दी. मृतक के परिजन को नोटिस मिला तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने दारोगा समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है.

इस पूरे मामले पर उन्नाव के एएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा इस मामले की विभागीय जांच की जा रही है. न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है, जिसकी जांच साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी. अभी विभागीय कार्रवाई की जा रही है. जैसे ही इसमें कार्रवाई पूर्ण होगी, उसकी जानकारी साझा की जाएगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!