छतीसगढ़महासमुंद

भाई ने की बड़ी बहन की हत्या, मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

महासमुंद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात बसना थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15, आदर्श नगर में मंगलवार देर रात घटी।

लकड़ी के टुकड़े से सिर पर हमला, अस्पताल में मौत

पुलिस के अनुसार, आरोपी सलीम उर्फ गोलू जौहरी ने अपनी बड़ी बहन सलमा जौहरी (उम्र 40 वर्ष) पर लकड़ी के गुटके (टुकड़े) से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें बसना के शासकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विवाद की जड़: “मेरा ध्यान नहीं रखा जाता”

घटना के बारे में मृतका की छोटी बहन सबनम जौहरी ने बताया कि परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं। सलीम अपनी पत्नी के साथ अलग किराये के मकान में रहता था और अक्सर यह कहकर नाराज रहता था कि परिवार उसका ध्यान नहीं रखता।

मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वह घर आया और गाली-गलौच करने लगा। जब सलमा ने उसे शांत करने की कोशिश की, तो सलीम ने गुस्से में आकर आंगन में रखे लकड़ी के टुकड़े से सिर पर वार कर दिया, जिससे सलमा मौके पर ही बेहोश हो गईं।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

बसना थाने के प्रभारी नरेंद्र राठौर ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सलीम जौहरी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका की बहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने कहा – “आवेश में की गई हत्या”

थानेदार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आवेश में आकर की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!