छतीसगढ़जशपुर

जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर न्यूज़ धमाका –. पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर जशपुर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साली घर में अकेली थी. इसका फायदा उठाकर जीजा रामनारायण ठाकुर ने उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.

जानकारी के मुताबिक, दोपहर में 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता अपने घर का दरवाजा बंद करके आराम कर रही थी. इसी दौरान पड़ोस गांव का रहने वाला रामनारायण ठाकुर उसके घर में अकेला होना जानकर जबरदस्ती घर में गया और पानी पीने के लिए मांगा. इसके बाद वह पीड़िता को जबरदस्ती कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया.

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 64(1), 332(ख) बी.एन.एस. एवं धारा 4 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया. फरार आरोपी रामनारायण ठाकुर की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी. मुखबीर की सूचना पर सीतापुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!