मुंबईदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ : कंगना रनौत के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई न्यूज़ धमाका /// कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर के काफी चर्चा में रहती हैं। कभी उनके बयानों से उन्हें पॉपुलैरिटी मिलती है, तो कभी एक्ट्रेस के विवादित बयान उनके लिए जी का जंजाल बन जाते हैं। हाल ही में ‘धाकड़’ एक्ट्रेस सिख कॉम्यूनिटी और किसानों पर दिए गए अपने बयान को लेकर के चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके विवादित बयान के चलते दिल्ली गुरुद्वारा सिख मैनेजमेंट कॉम्यूनिटी ने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा कंगना के इन बयानों को लेकर के लोगो में काफी नाराजगी है, जिसके चलते उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पराजी विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में विरल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंगना के घर के बाहर का नजारा दिखाया गया है। इस वीडियो में आप कंगना के घर के बाहर ढेर सारे पुलिस वाले नजर आ रहे हैं।

कंगना रनौत ने 2 दिन पहले इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के द्वारा किसान बिल को वापस लेने पर अपनी नराजगी जताते हुए एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस स्टोरी में उन्होंने खालिस्तानी समर्थकों को आतंकवादी बताते हुए किसान आंदोलन की तुलना उनके साथ की थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी स्टोरी में सिख समुदाय के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बता दें कि इस महीने में ये एक्ट्रेस का दूसरा ऐसा बयान है जिसे लेकर के कंगना चर्चा में है। इससे पहले एक्ट्रेस आजादी को लेकर के दिए गए अपने बयानों के कारण चर्चा में रहीं थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!