चंडीगढ़देश

ब्रेकिंग न्यूज़ : नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान हुए रवाना, श्री करतारपुर साहिब के करेंगे दर्शन

चंडीगढ़ न्यूज़ धमाका /// आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं. वहां वे श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे. इससे पहले करतारपुर कॉरिडोर पहुंचकर उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच शांति और भाईचारे की बात की. सिद्धू ने कहा कि वे पाकिस्तान से लौटकर मीडियाकर्मियों से बातचीत करेंगे.

सिद्धू के साथ मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब इंचार्ज हरीश चौधरी, कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा, पवन गोयल के अलावा कुछ और पार्टी विधायक करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते करतारपुर साहिब के दर्शन करने जा रहे हैं.

17 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर को खोल दिया गया. दोबारा करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर क्रेडिट वॉर भी शुरू हो गया है. इधर इस क्रेडिट की लड़ाई में अब पाकिस्तान ने भी अपनी नाक घुसेड़ दी है. पाकिस्तान ने अपनी वेबसाइट ‘करतारपुर कॉरिडोर डॉट कॉम’ पर इसे फिर से शुरू कराने का क्रेडिट पाक PM इमरान खान के साथ-साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को दिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!