कोरियाछत्तीसगढ

ब्रेकिंग : कोरिया एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की मीटिंग

कोरिया न्यूज़ धमाका /// एसपी संतोष कुमार सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक रखी एसपी ने उक्त बैठक में चिटफंड से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निकालकर लोगों को राहत पहुंचाने, फाइनेंसियल फ्रॉड पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा. हाल ही में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु टीम गठन के संबंध में कहा कि सभी सोशल साइट्स पर पुलिस नजर रखें एवं किसी प्रकार की अनर्गल पोस्ट और लॉ एंड आर्डर को प्रभावित करने वाले पोस्ट पर विशेष नजर रखी जाए, यदि ऐसी पोस्ट पाई जाए तो इस पर तुरंत एक्शन लिया जाए.

सभी राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों को ऑफिस से निकलकर रोड पर कार्य करने के लिये कहा. थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा गस्त करें एवं संदेहियों से पूछताछ करने के निर्देश दिए जिससे चोरी, लूटपाट या डकैती जैसे घटनाएं न हो.पिछले तीन दिवस चलाये गए आबकारी अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर पाए जाने वाले 146 व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही पर पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारियों की पीठ थपथपाई और आगे भी ऐसा कार्य करने का आदेश दिया. एसपी ने दिसंबर के अंत तक लंबित प्रकरणों को ज्यादा से ज्यादा निकाल करने का प्रयास करने हेतु निर्देशित किया.

उक्त बैठक में पुलिस कप्तान ने सभी थानों की विस्तृत समीक्षा की जिसमे प्रत्येक लंबित अपराध, मर्ग, लंबित शिकायत, #निजात अभियान के तहत कार्यवाहियां आदि के बारे जानकारी ली. अच्छा शिकायत निकाल एवं जाँच करने पर कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह को पुरस्कृत किया, वहीं दूसरी ओर खराब प्रदर्शन करने वाले कई थाना प्रभारी को फटकार भी लगाए.अपराध समीक्षा बैठक के दौरान आमंत्रित उपसंचालक अभियोजन दिनेश गिरी ने एनडीपीएस एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि एनडीपीएस के प्रत्येक मामले संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं. उन्होंने एनडीपीएस के अच्छी विवेचना कर सजा दिलाने को कहा. थाना प्रभारियों द्वारा इस अपराध के अंतर्गत होने वाली समस्याओं से अवगत कराया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!