भोपालछत्तीसगढ

बोरवन पार्क को बैरागढ़ का सबसे बड़ा माना जाता है मनोरंजन केंद्र,बाउंड्रीवाल बनाने का काम पूरा,लेकिन ओपन जिम का निर्माण अभी तक नहीं हो सका

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- एमपी में राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में स्‍थित पं. दीनदयाल उपाध्याय बोरवन पार्क में सुरक्षा की दृष्टि से प्रस्तावित बाउंड्रीवाल बनाने का काम पूरा हो गया है। बोरवन पार्क को बैरागढ़ का सबसे बड़ा पार्क एवं मनोरंजन केंद्र माना जाता है। सुबह एवं शाम के समय यहां बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं। इस पार्क को सीपीए यानी राजधानी परियोजना प्रशासन ने विकसित किया था। खुला क्षेत्र होने के कारण यहां मवेशी घुस आते थे। अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी, लेकिन ओपन जिम का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है।

चूंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद सीपीए का अस्तित्व समाप्त हा चुका है। अब पार्क का रखरखाव नगर निगम करेगा। पार्क के रखरखाव में पं. दीनदयाल उपाध्याय बोरवन क्लब का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। क्लब की मांग पर ही नगर निगम ने यहां पर ओपन जिम बनाने का प्रस्ताव बनाया था। इसके लिए दो साल पहले बजट में भी प्रविधान किया गया लेकिन नगर निगम परिषद का अस्तित्व समाप्त होने के कारण मामला अटक गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!