रायपुरछत्तीसगढ

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के छात्र – छात्राओं से हुए रूबरू बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विद्यार्थियों से रूबरू हुए बॉलीवुड अभिनेता भगवान तिवारी। भगवान तिवारी का जन्म 22 फरवरी 1973 को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के सूरजगढ़ गांव में हुआ था। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में जैसे :- मसान, अ वनडे, रईस, चमन बहार, कबाड़ा द कॉइन जैसे कई फिल्में शुमार है। भगवान तिवारी साउथ इंडियन फिल्मों में भी विलेन के रूप में नजर आ चुके हैं । भगवान तिवारी का विभागाध्यक्ष डॉ शाहिद अली ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए,भगवान तिवारी ने कहा कि उनका जीवन बहुत ही संघर्षों से भरा रहा।

उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति संघर्ष ना करें तब तक उसे मुकाम हासिल नहीं होती। उन्होंने बताया कि वह लगभग 15 वर्षों तक उन्हें दिल्ली और मुंबई में काम नहीं मिला तो वह छोटे छोटे नाटक एवं रंगमंच में काम कर के बिताया और उसके बाद फिर 2004 में उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखा गया। उसके बाद निरंतर आज तक वे बड़े-बड़े फिल्म वेब सीरीज इत्यादि में नजर आ चुके हैं।

इस अवसर पर जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शाहिद अली ने भगवान तिवारी जी का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्में हर एक समय में दर्शकों को रोमांचित करती हैं लेकिन इसके पीछे जो कलाकार होते हैं उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेना चाहिए। फिल्में संचार का हमेशा से सशक्त माध्यम रहीं हैं।

सामाजिक घटनाएं फिल्मों की कहानी का प्रमुख हिस्सा होती हैं। इस मौके पर माउंटेन मैन राहुल जी सहित अनेक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने अभिनेता भगवान तिवारी जी को गंभीरता से सुना। मंच का सफल संचालन बीएजेएमसी के छात्र अभय गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन शोधार्थी राकेश कुमार ने किया ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!