कोरियाछत्तीसगढ

भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन का नया तरीका अपनाया : पुतला दहन करने नहीं देती पुलिस तो अब सीएम के पुतले का विसर्जन किया

कोरिया न्यूज़ धमाका /// राजनीति में पुतला दहन की तस्वीरें देखने को मिलती आई हैं। लेकिन अब राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में पुतला दहन की जगह पुतला विसर्जन की तस्वीर कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ से पहली बार सामने आई है। इसके पीछे विपक्षी दल भाजपा के भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब भी सत्ताधारी दल के नेताओं का पुतला दहन किया जाता है तो सत्ताधारी दल अपने बाहुबल का उपयोग कर पुलिस कर्मी पानी डालकर पुतला नहीं जलाने देते।

ऐसे में विरोध के लिए अब भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पुतला विसर्जन किया है। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर मात्र 1 और 2% वैट कम करने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतले का विसर्जन शहर के गांधी चौक में किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!