दुर्गक्राइमछत्तीसगढ

दुर्ग : गार्ड की नशेड़ियों ने की निर्मम हत्या

दुर्ग न्यूज़ धमाका ///शहर में मंगलवार देर रात एक गार्ड की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस और एएसपी सिटी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान नेवई थाना के रिसाली निवासी सन्नी जॉन (50) पुत्र एपी जॉन के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे निर्माणाधीन हॉस्पिटल की बिल्डिंग में गार्ड सन्नी जॉन का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही सुबह करीब 5 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि गार्ड की हत्या चोरी के लिए नहीं की गई।

उसे पुरानी रंजिश या फिर रात में वाद-विवाद होने पर मारा गया है। हत्या करने में आरोपियों धारदार हथियार का इस्तेमाल किया है। सन्नी 1 नवंबर को यहां गार्ड की ड्यूटी करने आया था। रात में वह यहीं रहकर ड्यूटी करता था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!