कवर्धाछत्तीसगढ

भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद् कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लगाए ‘मोहम्मद अकबर गो बैक’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे

कवर्धा न्यूज़ धमाका /// शहर में झंडे को लेकर हुई हिंसा के बाद पहली बार स्थानीय विधायक और प्रदेश के मंत्री मो. अकबर ग्रामीण इलाकों के दौरे पर हैं। वह सोमवार को सड़क मार्ग से करीब 300 गाड़ियों के काफिले के साथ कवर्धा पहुंचे। इस दौरान उन्हें स्वागत के साथ ही विरोध का भी सामना करना पड़ा। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जहां उन्हें माला पहनाई और जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद् कार्यकर्ता हाथ में ‘प्रवेश निषेध’ का बैनर लिए खड़े रहे।कवर्धा में हुई हिंसा के बाद सियासत गरमाने लगी है। भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी ने इसे और हवा दी है। सोमवार को दौरे पर पहुंचे मंत्री मोहम्मद अकबर को भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने काले और भगवा झंडे दिखाए। सड़क किनारे खड़े इन कार्यकर्ताओं ने मोहम्मद अकबर गो बैक और जय श्रीराम के नारे भी लगाए। मंत्री अकबर जिले में भागवत यज्ञ में शामिल हुए। इसके बाद हिताग्राहियों को चेक वितरण करेंगे। कार्यकर्ता हाथों भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद्में भगवा ध्वज के साथ काले झंडे भी लिए थे। उनके विरोध को देखते हुए पुलिस ने पहले ही बैरिकेडिंग कर रखी थी। वहीं काले झंडे भी छीनने का प्रयास किया। जैसे ही मंत्री का काफिला मेन रोड से निकला हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे अलग कैबिनेट मंत्री का अगरी, दशरंगपुर, इंदौरी, बिरकोना में लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें शिकायती पत्र भी सौंपे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!