बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : आबकारी और पुलिस ने मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बड़ी छापेमारी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले में आबकारी विभाग को सूचना मिली कि तखतपुर, कोटा और चकरभाठा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाकर बेची जा रही है। जिस पर आबकारी अमले ने पुलिस के साथ मिलकर तखतपुर क्षेत्र के सोनबंधा, कोटा के लमकेना, चकरभाठा और नगाराडीह में दबिश दी। अमले ने गांव के अमृत कुमार के कब्जे से 40 लीटर शराब व एक हजार किलो लहान, पप्पू कुमार के मकान से 20 लीटर शराब व एक हजार किलो लहान जब्त किया है। गांव के नाले में छिपाकर रखी 90 लीटर महुआ शराब और छह हजार किलो लहान को जब्त किया है।

आबकारी अमला इसके आरोपित के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने कोटा के लमकेना 90 लीटर और चकरभाठा के नगाराडीह से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की है। मामले में पांच अज्ञात आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। अमले ने चकरभाठा में अमित वर्मा के कब्जे से 10 लीटर व 180 किलोग्राम लहान, सुनील वर्मा से 10 लीटर महुआ शराब एवं 150 किलोग्राम लहान जब्त किया है। इधर आबकारी अमले ने सोनबंधा में शेखर के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब व चार हजार किलो लहान जब्त किया है।

आरोपित ने अपने घर के पीछे शौचालय में शराब छिपाकर रखा था। इस प्रकार आबकारी विभाग ने चारों गांवों में 299 लीटर महुआ शराब जब्त की है। आरोपित ने आबकारी अमले को चकमा देने के लिए घर के शौचालय और गांव के बाहर नाले में शराब और महुआ लहान छिपा रखा था। लहान को आबकारी अमले ने नष्ट कर दिया है। मामले में पांच आरोपित के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही पांच अज्ञात आरोपित की तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!