
- गौरी यादव का उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी काफी आतंक था. यही कारण था कि दोनों राज्यों ने गौरी यादव पर इनाम घोषित किया था. उत्तर प्रदेश ने गौरी यादव पर जहां 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, वहीं पर मध्य प्रदेश ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था.
उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका ///चित्रकूट जिले में एसटीएफ STF की टीम की डकैत गौरी यादव गैंग के साथ आज सुबह मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ बहिलपुरवा पुलिस थाने के माधा के नजदीक हुई. एसटीएफ की टीम के साथ आज सुबह करीब तीन से चार बजे गौरी यादव गैंग की मुठभेड़ हुई थी. भीषण मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ ने लाखों के इनामी डकैत सरगना गौरी यादव को मार गिराया इसे एसटीएफ की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. गौरी यादव पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में इनाम था. साथ ही उसके पास से एससीएफ को भारी हथियार भी बरामद हुए हैं. इस इलाके पिछले कुछ वक्त से गौरी यादव की काफी दहशत थी. मुठभेड़ स्थल से एसटीएफ की टीम ने हथियार भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ स्थल से एक एके-47, एक पुराने मॉडल की कलाश्निकोव सेमीऑटोमेटिक राइफल और एक बारह बोर की बंदूक भी बरामद हुआ




