छत्तीसगढकोंडागांव

उप डाकघर फरसगांव कैम्प में कोर बैंकिंग की सुविधा शूरू, अब मिलेगी कई नयी सुविधायें

भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित फरसगांव कैम्प उप डाकघर में 27 अक्टूबर 2021 बुधवार को फीता एवं केक काटकर कोर बैंकिंग का शुभारंभ आरपी वर्मा अधीक्षक डाकघर बस्तर संभाग द्वारा किया गया। कोर बैंकिंग के शुभारंभ से डाकघर का कार्य जिसमें बचत खाता, आरडी, सुकन्या समृद्धि योजना एवं डाक जीवन बीमा का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा । पूर्व में यह ऑफलाइन मैनुअल काम होता था।

कोर बैंकिग से मिलेगी गा्रहकों को राहत – कोर बैंकिंग शुरू हो जाने से ग्राहकों को काफी सुविधाएं मिलेगी। ग्राहक अपना रकम एक स्थान से दूसरे स्थान आसानी से भेज सकेंगे या रकम मंगवा सकेंगे। आगामी कुछ दिवस में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की भी शुरुआत होगी । जिससे शाखा डाकघर में आधार कार्ड से किसी भी बैंक का रकम अंगूठे निशान से निकालने की सुविधा मिलेगी।

मौजूद रहे ये – इस मौके पर मुख्य रूप से सीएल पटेल सहायक अधीक्षक, रवि साहू उप संभागीय निरीक्षक डाक कोंडागांव, सतीश चिट्मीरेड्डी शाखा प्रबंधक एपीपीबी, रवि शुक्ला उप डाकपाल फरसगांव कैम्प, संदीप राव, लोमेश भंडारी, महेश कोर्राम सरपंच बोरगांव, भूपेंद्र महिलांगे धन प्रसाद पांडे, राजेश साहू, डिकेश मिर्झा, राम मरकाम, मोहन यादव, संदीप मंडावी, चैनु राम नेताम, रितु कोर्राम, दीप्ति सोरी, शिवानी गौर, भूषण कुमार सेन, वैभव दुबे, दुर्गेश, नागेश नेताम, जय सिंह यादव, जय मसीह आदि उपस्थित रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!