भिलाईछत्तीसगढ

भिलाई : भाजयुमो ने सड़कों पर लिखा ‘गो बैक कका’

Story Highlights
  • भाजयुमो नेताओं का कहना है कि कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कका नाम से बुलाते हैं और कहते हैं प्रदेश में कका की सरकार है। इसीलिए विरोध के दौरान "गो बैक कका" लिखा गया है।

भिलाई न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो ने विरोध करने की अलग-अलग तैयारी की हुई है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उन्होंने इसकी जानकारी भाजपा के बड़े नेताओं को दी है। जैसे ही उनकी सहमति मिलती है भाजयुमो विरोध की रणनीति को साकार करने उतरेगा। 18 नवंबर को CM के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विरोध करने से पुलिस रोक न पाए इसके लिए भाजयुमो नेताओं ने बुधवार रात ही अनोखे तरीके से विरोध किया। जिन-जिन जगहों पर CM का प्रोग्राम है उन सभी जगहों पर नेताओं ने सड़क पर “गो बैक कका” लिख दिया। बाद में जैसे ही पुलिस को पता चला उसे मिटाया गया। कुछ युवा नेताओं को रात 3 बजे तक थाने में भी बैठाया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!