मेरठदेश

बदन सिंह बद्दो मेरठ का बड़ा माफिया रहा,अजय उसका मुख्य सहयोगी रहा है और इसके खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज़ 

मेरठ,न्यूज़ धमाका :- मेरठ के बड़े माफिया अजय सहगल की पार्क की जमीन पर आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ढहा दिया है। एएसपी मेरठ, यूपी विवेक यादव ने बताया कि ये जगन्नाथ पुरी पार्क की जमीन है और इस जमीन पर अजय सहगल जो बदन सिंह बद्दो (मेरठ का जो बड़ा माफिया रहा है) का मुख्य सहयोगी रहा है और इसके खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज़ हैं। इसने पार्क की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर अवैध निर्माण करवाया था, जिसे गिराया गया है।

पिछले दिनों यूपी सरकार के एक बयान में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश में आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई के परिणामस्वरूप 80 से अधिक गैंगस्टर कानून के भारी हाथों में गिर गए हैं। इन्‍होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके तहत ही इस तरह की कार्रवाई जारी है।

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ”सरकार के प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक पखवाड़े में करीब 80 अपराधियों ने सरेंडर किया है। माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में सरकार के बुलडोजर का खौफ है। सीएम योगी ने झोपड़ियों (गरीबों की संपत्ति) पर बुलडोजर का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश देते हुए सख्त आदेश दिया है कि इसे माफियाओं और अपराधियों के अवैध निर्माणों पर ही चलाया जाए. उत्तर प्रदेश के सीएम के आदेश में उन लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई भी शामिल है, जिन्होंने गरीबों की संपत्तियों पर जबरन कार्रवाई की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!