छत्तीसगढकोंडागांव

आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल कोण्डागांव, षाउमा विद्यालय बोरगांव एवं कन्या षाला केषकाल में मनाया गया; पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान संबंधित विभागो के साथ स्कुलो में जाकर बच्चो को किया जागरूक।; बाल सुरक्षा सप्ताह। बच्चो को दी गई गुड टच एवं बैड टच की जानकारी। डाक्टरो की टीम द्वारा किया गया बच्चो का रूटीन मेडिकल चेकअप। विधि अधिकारी ने बताये बच्चो से जुड़े कानून। ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिखाये गये यातायात संबंधित लघु फिल्म। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताये बच्चो के अधिकार।

पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में तथा अति0 पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्षन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. भुनेष्वरी पैंकरा के मार्गदर्षन एवं नेतृत्व में पुलिस द्वारा प्रषासन के अन्य विभागो के साथ मिलकर बाल सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन 16 नवम्बर को कोण्डागांव जिले में आत्मानंद अंगेजी माध्यम स्कूलक कोण्डागांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय बोरगांव एवं कन्या शाला केषकाल के स्कुल में जाकर बच्चों एवं षिक्षको के साथ बाल सुरक्षा सप्ताह मनाया गया।


इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक डॉ. भुनेष्वरी पैंकरा द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह मनाये जाने की जानकारी बच्चो को देकर, बच्चो को लघु फिल्म दिखाकर गुड टच, बैड टच के बारे विस्तार से बताया गया। इसी तरह यातायात पुलिस द्वारा लघु फिल्म के माध्यम से यातायात नियमो की जानकारी दी गई, साथ ही सायबर टीम कोण्डागांव द्वारा बच्चो एवं अध्यापको को सायबर सुरक्षा, सोषल मीडिया से संबंधित अपराधो की जानकारी देकर इनसे बचने के उपाय बताकर सायबर क्राईम पोर्टल एवं आन लॉईन फ्राड के लिए हेल्पलाईन नंबर 155260 की जानकार दी गई।


आयूष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आषीष मसीह एवं टीम द्वारा आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चो का निःषुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एडीपीओ. सुश्री निधि यादव द्वारा बच्चो से संबंधित कानून पाक्सों एक्ट एवं जुवेनाईल जस्टीस. एक्ट के विषय में विस्तार से बताया गया। बाल संरक्षण अधिकारी कोण्डागांव नरेन्द्र सोनी एवं टीम के द्वारा मानव तस्कारी एवं नषा के दुष्प्रभाव के बारे में बताकर चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर की जानकारी दी गई। बाल श्रम निरीक्षक द्वारा बच्चो को षिक्षा का अधिकार अधिनियम, एवं बाल श्रम अधिनियम के बारे बताया गया। पुलिस टीम के साथ संबंधित सभी विभागो के अधिकारी, उक्त स्कूल के प्रिसिपल एवं अध्यापको साथ बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।बाल सुरक्षा सप्ताह के दौरान आज पुलिस एवं बाल संरक्षण अधिकारी, श्रम निरीक्षक, यूनीसेफ की जिला समन्वयक की टीम द्वारा कोण्डागांव जिले के विभन्न होटल, ढाबा एवं अन्य व्यायसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर चेक किया गया जहां 14 वर्ष से कम उम्र का कोई भी बालक काम करते नहीं पाया गया बाद संचालको को बाल श्रम संबंधी कानूनी प्रावधानो के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!