छत्तीसगढकोंडागांव

बीएलओ मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रणाली में बदलाव एवं कोविड वैक्सीनेशन से शिक्षकों को मुक्त करने व वैक्सीनेशन समय अवधि में भी परिवर्तन की मांग; शिक्षकों में दोहरा कार्यवाही का भय’ कलेक्टर के निर्देश के बावजूद शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्य में लगायी जा रही है ड्यूटी’

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोंडागांव के द्वारा बीएलओ द्वारा मतदाता परीक्षण के कार्यप्रणाली में बदलाव एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम से शिक्षकों को मुक्त करने एवं वैक्सीनेशन समय अवधि में बदलाव को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया । कलेक्टर के द्वारा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है कि शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्य से मुक्त रखा जाए, परंतु परियोजना व विकास खंड स्तरीय अधिकारियों के द्वारा बीएलओ एवं कोविड-19 वैक्सीनेशन में लगातार ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे शिक्षकों को काफी समस्याओं का समाधान करना पड़ रहा है। विकासखंड केशकाल, फरसगांव, माकड़ी, बड़ेराजपूर सहित कोंडागांव विकासखंड में भी अधिकारियों के द्वारा लगातार आदेश जारी हो रही है। यहां तक कि वैक्सीनेशन के लिए ड्यूटी आदेश में आदेश क्रमांक, दिनांक का जिक्र नहीं है साथ ही साथ कई आदेश में अधिकारी के हस्ताक्षर भी नहीं है, परंतु ड्यूटी करने के लिए मौखिक रूप से दबाव बनाया जा रहा हैं ।


मौजूद रहे ये – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, जिला सचिव संजय राठौर कोंडागांव ब्लॉक अध्यक्ष मंन्नाराम नेताम, जयकिशन मारकंडे, जयप्रकाश यादव, कृष्णा यादव, योगेंद्र चतुर्वेदी सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!