उत्तरप्रदेशदेश

आशीष मिश्रा को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गृह राज्‍य मंत्री अजय मिश्रा के आरोपी बेटे आशीष मिश्रा को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. एसपीओ एसपी यादव ने बताया कि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेकर 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक आरोपी आशीष को पुलिस रिमांड पर भेजा जा रहा. सीजीएम चिंताराम ने शर्तो के साथ कस्टडी रिमांड पुलिस को दी है. आरोपी अपने साथ अपना वकील रख सकता है. जाने आने के समय मेडिकल कराया जाएगा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी

सोमवार को अभियोजन पक्ष ने आशीष की 3 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी लेकिन बचाव पक्ष के वकीलों ने इस पर आपत्ति की थी. लोक अभियोजन एसपी यादव ने बताया कि अदालत ने बहस सुनने के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया था और करीब एक घंटे बाद आदेश पारित किया.गौरतलब है कि शनिवार को आशीष मिश्रा अपने कानूनी सलाहकारों के साथ SIT दफ्तर पहुंचे थे. उनके पास कई वीडियो भी थे लेकिन 3 अक्टूबर दोपहर ढ़ाई बजे से लेकर 3.45 के बीच वो कहां थे,  इस बाबत कोई पुख्ता सबूत नहीं पेश कर पाए. यही नहीं, उनकी गाड़ी थार में कारतूस कैसे पहुंचे, इसका भी उनके पास जवाब नहीं था. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने फायरिंग की बात कही, उस बाबत जब उनकी और उनके दोस्त अंकित दास की भूमिका पूछी गई तो उस सवाल का जवाब भी वो टालते रहे. SIT के कई सवालों पर उनका जवाब संतोषजनक नहीं था, जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया था. आशीष मिश्रा को यूपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पिछले दरवाजे से लेकर गए थे. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!