छत्तीसगढरायपुर

सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के तहत रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय एवं योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड व पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड का किया दौरा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के अगले पड़ाव में आज उन्होंने अपने विधानसभा के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड का दौरा किया इस दौरे में विधायक विकास उपाध्याय के साथ योग आयोग के अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय पार्षद ज्ञानेश शर्मा भी उपस्थित रहे

विधायक विकास उपाध्याय ने ठाकुर प्यारेलाल वार्ड एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड की जनता से रूबरू होते हुए उनका कुशलक्षेम जाना अपने विधायक को अपने बीच पाकर स्थानीय जनता ने अपनी माँगों और समस्याओं से विधायक को अवगत कराया जिस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को निराकरण हेतु निर्देशित किया।

बता दे कि बीते कई दिनों से लगातार रायपुर पश्चिम विधायक द्वारा यह जनसम्पर्क यात्रा की जा रही हैं जिसके माध्यम से क्षेत्रीय जनता से सीधे तौर पर रूबरू होकर उनकी आवश्यकताओं को पूर्ण करने का प्रयास विधायक विकास उपाध्याय कर रहे हैं विधायक विकास उपाध्याय ने सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा के बारे में बताया कि इस यात्रा के माध्यम से क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए उनकी माँगों और समस्याओं का निराकरण करना ही हमारा उद्देश्य हैं इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय ने क्षेत्र में निर्मित हो रहे सड़क कार्य का भी निरीक्षण किया साथ ही सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखकर कर कार्य करवाने हेतु सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी को आदेशित किया ।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!