रायपुरछत्तीसगढ

करवाचौथ के उपलक्ष्य में हेमू कालाणी वार्ड की महिलाओं के लिये निःशुल्क मेहंदी लगाने की व्यवस्था

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करवाचौथ त्यौहार में पहली बार ऐसी सुविधा ज़ोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष और हेमू कालाणी वार्ड के पार्षद बंटी होरा द्वारा की गयी जिसमें करवाचौथ त्यौहार जो कि पति की लंबी उम्र की दुआ के लिये पत्नी द्वारा मनाया जाता है इस दिन के लिये वार्ड के शिव मंदिर गार्डेन में वार्ड की महिलाओं के लिये निःशुल्क मेहंदी लगाने की पूरी व्यवस्था की गई मेहंदी लगाने के उपरांत आने वाली महिलाओं को छननी वितरण पार्षद द्वारा किया गया।

यह अपने आप मे पहला और बेहतरीन प्रयास नज़र आया है जो महिलाओं के इस त्यौहार में शामिल होकर उनकी खुशियों को बढ़ाने और एक साथ इकट्ठा होकर एक खुशनुमा माहौल वार्ड में बनाने का काम किया गया । वार्ड की महिलाओं ने इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु पार्षद की सराहना की और धन्यवाद दिया ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!