
रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। जो विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में फेल हो गए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय मुख्य परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।
यह परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई दो परीक्षा प्रणाली का हिस्सा है, जिसके तहत छात्र साल में दो बार मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
आवेदन तिथियां इस प्रकार हैं:
- सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई 2025 से 10 जून 2025 तक
- विलंब शुल्क के साथ: 11 जून 2025 से 20 जून 2025 तक
- विशेष विलंब शुल्क के साथ: 21 जून 2025 से 30 जून 2025 तक
पात्र छात्र कौन हैं?
- जो विद्यार्थी 2025 की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण (फेल) हुए हैं
- वे छात्र जो अंकों में सुधार (ग्रेड अपग्रेड) करना चाहते हैं
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, जिससे उन्हें दूसरा अवसर मिल सके और शिक्षा में निरंतरता बनी रहे।



