
भिलाई न्यूज़ धमाका ///भिलाई चरौदा के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई 3 में मिनी स्टेडियम को स्टेडियम के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की है. इस पर लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी. सीएम बघेल ने चरौदा के फुटबॉल स्टेडियम में सीटिंग स्टैंड के निर्माण, कुन्दरापारा में विस्थापित लोगों को पट्टा देने और जनता स्कूल में सीट की बढ़ोत्तरी की घोषणा की है.
जनता स्कूल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बन गया है. यहां एडमिशन की भारी मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीट बढ़ाने की घोषणा की है.दुर्ग जिले की नगर पालिका निगम भिलाई चरौदा में 41 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के 180 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया

