
रायपुर न्यूज़ धमाका ///अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव से एक और विवाद जुड़ गया है. अबकी बार आयोजक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने पद की गरिमा अनुरूप जिम्मेदारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए विभागीय सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें नृत्य महोत्सव में काम करने में असमर्थतता जताई है.उन्होंने विभागीय सचिव को लिखा कि राज्य बनने के बाद से लगातार वरिष्ठता और योग्यता और कार्यक्षमता के आधार पर मंचीय व्यवस्था एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय और अलंकरण समारोहों के लिए लगाई जाती है, 2019 में अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंचीय कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई थी. जिसे निष्ठापूर्वक जिक्र करने की बात उन्होंने पत्र में की


