रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर में नए वेरिएंट के खतरे के बीच अलग ही समस्या- पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही फ़ोन बंद कर गायब हो रहे मरीज

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए अब होम आइसोलेशन के मरीजों पर भी फिर से सख्ती करने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत नंबर बंद करने वालों पर कड़ाई करने की तैयारी भी हो रही है। अफसरों ने संकेत दिए हैं होम आइसोलेशन में रहकर लापरवाही या सहयोग नहीं करने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया जा सकता है।

ऐसा इसलिए क्यूंकि हर दिन मिल रहे सात मरीजों में से औसतन तीन से अधिक पॉजिटिव के फोन नंबर रिपोर्ट आते ही या तो बंद आ रहे हैं या फिर गलत नंबर आ रहा है। इतना ही नहीं रायपुर में अभी पचास से अधिक एक्टिव केस में अधिकांश होम आइसोलेशन में है। होम आइसोलेशन में जाने के बाद बहुत से लोग कॉल करने पर अपनी सेहत के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं।

कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच शहर में पिछले सात दिन से धीरे-धीरे कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हर दिन औसतन मिल रहे 5 से अधिक मरीजों में तीन से ज्यादा के अनुपात में महिला मरीज हैं। ये आंकड़ा भी अचानक बढ़ा है।

शहर में फिलहाल सबसे ज्यादा केस राजेंद्र नगर, महावीर नगर, तेलीबांधा, फाफाडीह, विधानसभा भवन रोड, शंकर नगर इलाके में मिल रहे हैं। एक हफ्ते में 37 से अधिक नए मरीज मिल चुके हैं। नए मरीजों में 11 साल के बच्चे से लेकर 89 साल के बुजुर्ग तक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार राहत की बात है कि एक ही जगह पर थोक में केस नहीं मिले हैं। इस वजह से कहीं भी कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत नहीं पड़ी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!