बालोद

शादी का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक बच्ची की मौत, दो सगी बहन की हालत नाजुक

बालोद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बालोद में शादी समारोह में खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 15 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, बालोद के आमापारा निवासी कुछ लोग एक परिवार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए भिलाई के रिशाली भाटा गए थे। खाना खाकर सभी ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही सभी की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी, चक्कर और बेचैनी होने लगी।

सभी को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान 15 वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम निप्पी रात्रे था। इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो सगी बहनों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। दोनों हालत नाजुक बताई जा रही है, फिलहाल इलाज़ जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!