छतीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने Instagram पर लाइव आकर लगाई फांसी, सुसाइड Video वायरल

बिलासपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने बिलासपुर पहुंच कर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा लिया। नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी पहले लाइव आया और उसके बाद फांसी का फंदा तैयार किया। फिर आत्मह्त्या कर ली।

शुक्रवार को सुसाइड का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, शुक्रवार को दोपहर बाद इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड का वीडियो वायरल हुआ। जिसमे दुर्ग जिले के कुम्हारी का निवासी नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने बिलासपुर पहुंच कर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर पहले फांसी का फंदा तैयार किया। फिर उस पर झूल गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पता चला कि युवक दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के जांजगिरी गांव का रहने वाला है। 15 अप्रैल को कबड्डी खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। तीन दिनों तक वह घर नहीं पहुंचा। माता-पिता की चिंता बढ़ी तो शुक्रवार से उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से पूछताछ कर रहे थे कि अचानक एक दोस्त ने साढ़े 12 बजे इंस्टाग्राम लाइव वीडियो परिजन को दिखाया। परिजन तत्काल कुम्हारी थाना पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को पूरी बात बताई। लोकेशन ट्रेस करने पर 17 अप्रैल को उसका लास्ट लोकेशन तोरवा देवरीखुर्द मिला। घटना की सूचना तोरवा पुलिस को दी और परिजन को बिलासपुर भेजा। पिता ने भी अपने रिश्तेदार के साथ पूरे दिन तोरवा पुलिस के साथ वीडियो में दिख रहे टावर वाले लोकेशन पर उसकी तलाश की, लेकिन नाबालिग का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सिरगिट्टी के फदहाखार जंगल और सरकंडा के आसपास भी नाबालिग की तलाश शुरू हुई. बिलासपुर जिले के सोरवा थाना क्षेत्र के जंगल में करीब 10 किलोमीटर के दायरे में शव को बरामद किया गया।

पिता बोले- घर पर सब सामान्य था

नाबालिग के पिता ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा घर पर एकदम सामान्य था। बीते सप्ताह से ऐसी कोई बात नहीं हुई, जिससे लगे कि बेटा परेशान है। वह 12वीं का छात्र है, हाल ही में उसने अपना जन्मदिन मनाया था। वह कबड्डी खेलने व बैंड बजाने कभी-कभी जाता था। ऐसे कामों के लिए वह दो दिन घर से पहले भी बाहर रह चुका है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!